Images 2021 12 12T110448.795

नुसरत जहां की बोल्ड तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार नुसरत जहां अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। नुसरत अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इसी वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। पर लोग उन्हें कितना भी ट्रोल कर लें लेकिन वह करती वहीं हैं जो उनका दिल करता है। सांसद होने बावजूद नुसरत जहां अपना बोल्ड और ग्लैमरस अवतार दिखाने से नहीं कतराती।

नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पर हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरों में नुसरत बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। उनकी बोल्डनेस की वजह से तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। नुसरत की इन तस्वीरों को लोगों की मिलीझुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहाँ एक तरफ लोग उनकी तस्वीरों की जमकर तारीफ कर रहें हैं वहीं कुछ लोग फोटो की टाइमिंग को लेकर उनपर सवाल उठा रहें हैं।

यह भी पढ़ें:  27 सितंबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

दरअसल, नुसरत जहां ने स्पोर्ट्स ब्रा पहने अपनी दो थ्रोबैक फोटो पोस्ट कीं। एक तरफ उनके फैंस को उनकी यह तस्वीरें इतनी पसंद आ रही है कि वो दिल खोलकर कमेंट्स और लाइक कर रहें हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “ब्यूटीफुल सांसद”। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “सेक्सी”। दूसरी तरफ तस्वीरों की टाइमिंग को लेकर नुसरत जहां पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहें हैं। आपको बता दें कि नुसरत जहां ने अपनी ये तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर पोस्ट की जब देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन का शोक मना रहा था।

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि देश के सीडीएस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए और एक निर्वाचन क्षेत्र के सांसद उन्हें श्रद्धांजलि देने के बजाय थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। नुसरत जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में तो रहती ही हैं पर उससे ज्यादा चर्चे उनकी पर्सनल लाइफ के रहते हैं। आपको बता दें कि नुसरत जहां विपक्षी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ता यश दासगुप्ता के साथ रिश्ते में हैं और हाल ही में उनके बच्चे की माँ बनी हैं।

यह भी पढ़ें:  आलिया भट्ट ने 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फर्स्ट लुक शेयर किया

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में कोविड का बूस्टर डोज लगना शुरू
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 12 =