15 नवंबर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
15 नवम्बर 2022, मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा, थौड़ी दौड़ धूप रह सकती है। अपनी बारी का इंजतार करें। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व आराम करें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में दर्द रह सकता है। समाज में नाम होगा। जो लोग दूसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खुद के लिए समय निकालें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मान-सम्मान बढेगा। जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।दूसरों से मिलकर खुशी होगी ।कार्य सिद्ध होंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा। हर किसी पर आखें बंद करके विश्वास न करें। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार का सम्मान करें। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद से बचें। आध्यात्मिक ज्ञान में रूचि बनाएँ।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। भगवान पर भरोसा रखें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पक्षियों का दाना पानी डालें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। गाय को हरा चारा डालें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
15 नवंबर 2022 मंगलवार
हिंदी माह मार्ग शीर्ष

तिथि सप्तमी 05:49:22am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र पुष्य 04:11:40pm
योग शुक्ल 12:29:51am
करण विष्टि भद्र 04:37:50pm
करण बव 05:49:22am
चन्द्र राशि कर्क
सूर्य राशि तुला
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2078
शक संवत 1944
वाराणसी
सूर्योदय 06:16:08am
सूर्यास्त 05:08:43pm
चंद्रास्त 11:58:02am
चंद्रोदय 10:48:30pm

सूर्योदय
लग्न तुला 28°27′, 208°27′
सूर्य नक्षत्र विशाखा
चन्द्र नक्षत्र पुष्य

आज जन्में बच्चो का नक्षत्र पद, चरण
हो पुष्य 09:27:49am
ड पुष्य 04:11:40pm
डी आश्लेषा 10:54:47pm
डू आश्लेषा 05:36:57am

आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *