North Bengal || BJP MLA opens front against his own party candidate

उत्तर बंगाल || अपने ही पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा

  • दार्जिलिंग से भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट के खिलाफ दाखिल किया नामांकन

Kolkata Hindi News, कोलकाता। उत्तर बंगाल में भाजपा विधायक विष्णुप्रसाद शर्मा ने अपने ही पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा विधायक ने चेतावनी दी थी कि अगर दार्जिलिंग में भूमिपुत्र को उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो वह खुद पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

अब कार्शियांग से भाजपा विधायक ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसकी वजह से उत्तर बंगाल में भाजपा मुश्किल में नजर आ रही है। विष्णु ने अलग राज्य की मांग उठाते हुए दार्जिलिंग के महाकाल मंदिर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके मुताबिक उन्हें पार्टी से कोई शिकायत नहीं है लेकिन उन्हें पार्टी का उम्मीदवार पसंद नहीं है।

भाजपा विधायक ने कहा कि मैं कभी भी पार्टी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है मैं उसके खिलाफ हूं। मेरी मांग अलग राज्य की है।

वहीं, दार्जिलिंग के भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद राजू बिष्ट ने विष्णु पर कटाक्ष किया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे  विधायक पद से इस्तीफा देकर लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव लड़ें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *