उत्तर 24 परगना : भाटपाड़ा में चली गोली, तृणमूल नेता घायल

उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिला का भाटपाड़ा इलाका एक बार फिर अशांत हो गया। रविवार को यहां के स्थानीय तृणमूल नेता पर बमबारी और फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना जगदल थाने के पालघाट रोड इलाके में हुई। गंभीर रूप से घायल तृणमूल नेता का नाम अशोक कुमार राव है। वह भाटपाड़ा के 12 नंबर वार्ड के तृणमूल अध्यक्ष हैं।

आज सुबह अशोक कुमार अपने घर के पास बाजार जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग की और एक बम भी फेंका। एक गोली अशोक की पीठ में लगी। घायल अवस्था में उन्हें भाटपाड़ा अस्पताल लाया गया। जगदल थाना की पुलिस ने मौके से एक बम बरामद किया है।

अशोक कुमार राव ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें विशेष सूत्रों से पहले से सूचना मिल चुकी थी कि उन पर हमला हो सकता है। कुछ बदमाश उसकी हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद से वह असुरक्षा की भावना से जूझ रहा है। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *