उत्तर 24 परगना : बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

त्तर 24 परगना। उत्तर 24 परगना के बनगांव थाने के टांगरा कॉलोनी गांव के दक्षिणपाड़ा इलाके में एक शख्स पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े भाई द्विजबर मंडल के घर की छत का पानी छोटे भाई विष्णु मंडल के घर में गिर रहा था।छत से गिर रहे पानी के कारण कच्चे मकान की मिट्टी बह रही थी। विष्णु द्विजबर को यही बताने गये थे। इस दौरान दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया।

इसी दौरान द्विजबर ने किसी भारी वस्तु से विष्णु पर हमला कर दिया। पड़ोसी विष्णु को घटनास्थल से बचाकर घर ले आए। इसी दौरान उसकी हालत खराब हो गई। विष्णु को तुरंत बनगांव महकमा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में विष्णु मंडल के पड़ोसी ने बताया कि विष्णु अपने भाई द्विजबर से शिकायत करने गए थे क्योंकि द्विजबर मंडल के घर की छत से पानी विष्णु मंडल के घर में घुस रहा था। इसी दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विष्णु ने दम तोड़ दिया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *