Images 2022 12 18T141746.471

डिजिटल मीडिया के नियामन के लिए अलग कानून की योजना नहीं: चंद्रशेखर

नयी दिल्ली। सरकार ने कहा कि सोशल मीडिया सहित सभी प्रकार के डिजिटल मीडिया को नियंत्रित या नियामन करने के लिए कानून बनाने का कोई इरादा नहीं है। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राज्यसभा में आज एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य कार्तिक शर्मा ने लिखित में सवाल पूछा था कि डिजिटल मीडिया का नियामन करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं और इसके लिए किसी कानून को लाने का प्रस्ताव है तो इस बारे जानकारी दी जाए।

ये भी बताया जाए कि राष्ट्रीय हितों के खिलाफ डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि राष्ट्रीय हितों के खिलाफ जाे सामग्री डालने एवं साझा करने और नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगाने के लिए क्या नियम हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में डिजिटल मीडिया (सोशल मीडिया) बेहद तेजी से आगे बढ़ा है और इसका महत्व भी बढ़ा है। लेकिन कई इसकी भूमिका व जवाबदेही बारे भी सवाल उठे हैं।

यह भी पढ़ें:  सबरीमाला मंदिर मंडलम-मकरविलक्कू उत्सव के लिए खुला

चंद्रशेखर ने लिखित जवाब में कहा कि सोशल मीडिया का नियामन करने के लिए कोई अलग कानून लाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी नियमावली में जो प्रावधान या नियम बनाए गए हैं वो डिजिटल मीडिया की निगरानी करने एवं नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त हैं। सोशल मीडिया की जवाबदेही तय है। वो ऐसी कोई जानकारी सोशल मीडिया पर साझा नहीं कर सकते जो राष्ट्र की संप्रभुत्ता और एकता के लिए खतरा हो। ऐसा कोई सामग्री नहीं डाल सकते हैं जो कानूनन प्रतिबंधित है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में बारिश थमने से चढ़ने लगा पारा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  चीन के राष्‍ट्रपति शी के दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने पर बाइडेन निराश
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 17 =