Nitish and lalu

नीतीश ने कहा, लालू प्रसाद जल्द स्वस्थ हों, मेरी शुभकामना है

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि वे जल्द स्वस्थ हों, मेरी शुभकामना है। पटना में कपर्ूी ठाकुर की जयंती समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से लालू प्रसाद के तबीयत खराब होने को लेकर सवाल किया, तो नीतीश ने कहा, मेरी शुभकामना है कि लालू जी जल्द स्वस्थ हो जाएं। जब हमलोग अलग भी थे तब भी उनकी तबियत खराब होने के बाद मैं उनका हालचाल लेता था, लेकिन अब तो समाचार पत्रों के माध्यम से ही जानकारी लेते हैं।

नीतीश कुमार का इशारा राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर था। नीतीश ने कहा कि पहले तो हम फोन करके भी उनका हालचाल लेते थे लेकिन उनका जो ख्याल रखता था वह क्या क्या बोलने लगा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद से हम समाचार के माध्यम से ही लालू प्रसाद की जानकारी लेते रहते हैं।
चारा घोटाले के मामले में लालू प्रसाद रांची में सजा काट रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। अचानक गुरुवार की रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, शनिवार को सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  यूपी की जनता बदलाव चाहती है : पायलट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *