कोलकाता। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता के बेटे को अरेस्ट कर लिया है। जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी इस साल मार्च में स्थानीय भाजपा नेता और लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर 45 देसी बम बरामद होने के मामले में की गई है। आरोपित नमित सिंह, बैरकपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले जगदल नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 से TMC पार्षद सुनीता सिंह का पुत्र है। 2019 में TMC छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने के बाद बैरकपुर सीट से अर्जुन सिंह ने जीत दर्ज की थी। 12 मार्च को अर्जुन सिंह के आवास के पास एक स्थान से बम मिला था।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि सत्ताधारी दल ने उन पर और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला करने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में NIA ने जाँच अपने हाथ में ले लिया। इससे पहले स्थानीय पुलिस मामले की जाँच कर रही थी। जगदल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि, ‘NIA की पाँच सदस्यीय टीम ने नमित सिंह से घंटों पूछताछ करने के बाद उसे अरेस्ट कर लिया।’

वहीं जगदल से TMC विधायक सोमनाथ श्याम ने आरोप लगाते हुए कहा कि NIA भाजपा सांसद के निर्देश पर काम कर रही है। श्याम ने कहा कि, ‘अर्जुन सिंह के कुछ फॉलोवर्स ने स्थानीय पुलिस को बताया कि बम कहाँ रखे गए थे। क्या हमें यह निष्कर्ष निकालना चाहिए कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने TMC पार्षद सुनीता सिंह और उनके बेटे को फँसाने के लिए बम लगाए थे? अर्जुन सिंह ने मीडिया के सामने नमित को संदिग्ध बताया और कहा कि वह NIA से मामले की जाँच करने को कहेंगे।

हम इस मामले को अदालत में लड़ेंगे।’ वहीं, अर्जुन सिंह ने कहा है कि उन्होंने किसी भी प्रकार से NIA को प्रभावित नहीं किया। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने किसी पर आरोप नहीं लगाया। मैंने केवल इतना कहा कि यदि NIA कट्टर आतंकवादियों को पकड़ सकती है, तो वह आसानी से बम रखने वाले एक छोटे से जुर्म को तो पकड़ ही सकती है। मैं NIA को धन्यवाद देता हूँ।’

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here