Savio

भारत को फीफा विश्व कप का बहिष्कार करना चाहिए: भाजपा प्रवक्ता

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सैवियो रॉड्रिग्स ने केन्द्र सरकार, भारतीय फुटबॉल संघों, कतर के अप्रवासी भारतीयों और मध्य एशिया की यात्रा करने वाले लोगों से अरब देश द्वारा विवादास्पद इस्लामी उपदेशक डॉ जाकिर नाइक को आमंत्रित करने के बाद चल रहे फीफा विश्व कप का बहिष्कार करने की अपील की है। गौरतलब है कि भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को कतर ने कथित रूप से चल रहे कार्यक्रम में इस्लाम पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है। एक वक्तव्य में रॉड्रिग्स ने मंगलवार को कहा, “डॉ. जाकिर नाइक भारतीय कानून के तहत एक एक वांछित है।

उस पर धन शोधन अपराधों में लिप्त रहने और भडकाऊ भाषण देकर नफरत फैलाने का आरोप है। असल में वह आतंकवादी से कमतर नहीं है। उसने खुले तौर पर आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का समर्थन किया है और भारत में इस्लामी कट्टरपंथ और नफरत फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”फीफा विश्व कप एक वैश्विक आयोजन है। पूरी दुनिया के लोग इस शानदार खेल को देखने आते हैं और करोड़ों लोग इसे टीवी और इंटरनेट पर भी देखते हैं।

यह भी पढ़ें:  अदाणी पर आक्रामक विपक्षः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संसद में दिया काम रोको प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि “जब पूरी दुनिया वैश्विक आतंकवाद से जूझ रही है, वैसे में इस समय डॉ. जाकिर नाइक को आमंत्रित करने का मतलब एक आतंकवादी को कट्टरता और नफरत फैलाने के लिए एक मंच देना है। न केवल भारतीय लोगों को बल्कि आतंकवाद से पीड़ित अन्य देशों के लोगों को भी आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एकजुटता दिखाते हुए फीफा विश्व कप का बहिष्कार करना चाहिए।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सलमान के साथ काम करने का मतलब ढेर सारा अच्छा खाना और मस्ती : शहनाज गिल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 1 =