नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद छोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कसा तंज

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों के विभागों की घोषणा के थोड़ी देर के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेज का पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की लेकिन यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले इस पत्र में सिद्धू ने कहा, “समझौता करने से इंसान के चरित्र का पतन होता है और वह पंजाब के भविष्य एवं पंजाब की भलाई के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।”

सिद्धू पर कैप्टन का तंज मैने तो पहले ही कहा था

हमने तो पहले ही कहा था …… यह टिप्पणी रही कांग्रेस के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर। कैप्टन सिंह ने अपने लिए लम्बे समय से राजनीतिक सिरदर्द बने अपने पुराने मंत्रिमंडलीय सहयोगी सिद्धू के इस्तीफे पर ट्वीट किया,“मैंने पहले ही आप से कहा था…..वह (सिद्धू) स्थिर आदमी नहीं है और वह सीमावर्ती पंजाब प्रदेश के लिए ठीक नहीं है।”

गौरतलब है कि सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे, पर मतभेदों के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बाद में दोनों के मतभेद खुल कर सामने आ गए और दोनों एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने में नहीं झिझकते थे।

तरजीह नहीं मिलने से नाराज थे सिद्धू! : चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रियों के विभागों की आज घोषणा की गयी है। समझा जाता है कि मंत्रियों के विभागों के आवंटन में राय मश्विरा नहीं किये जाने से सिद्धू नाराज हैं। इसबीच दिल्ली में एक दिलचस्प घटनाक्रम में सिद्धू के राजनीतिक दांवपेंचों के नाराज हो कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की अटकलें चल रहीं हैं।

हालांकि उनके निजी सहयोगी रवीन ठुकराल ने इन अटकलों से इन्कार किया है और कहा है कि कैप्टन सिंह के दिल्ली के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और नये मुख्यमंत्री के लिए कपूरथला हाउस भी खाली करेंगे। इस पर किसी भी प्रकार के कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *