राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने 55 पदाधिकारियों को दिया अटलश्री हिन्दी साहित्य सम्मान

उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के 7वें अटलश्री संचेतना महोत्सव का आयोजन विश्व हिन्दी दिवस पर योग संस्थान केन्द्र गणेशपुरी इन्दौर में संस्था के 30 पदाधिकारियों को साहित्य रत्न अलंकरण एवं 25 साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से अभिनंदन पत्र अंगवस्त्रम् एवं सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान किया। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव एवं संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि प्रति वर्षानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती पर संचेतना महोत्सव में राष्ट्रीय संगोष्ठी-कवि सम्मेलन तथा अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष समारोह विश्व हिन्दी दिवस पर श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति इन्दौर में संस्था की वार्षिक पत्रिका संस्कृति का विमोचन हुआ।

तत्पश्चात् अटलश्री साहित्य सम्मान डॉ. निशा जोशी इन्दौर, डॉ. शिवा लोहारिया जयपुर, महेश जोशी नाथद्वारा, पुष्पा गरोठिया भोपाल, प्रतिमा सिंह सरदारपुर, डॉ. ज्योति कदम नांदेड, डॉ. प्रिया मयेकर थाणे, विनोद दुबे मुम्बई, डॉ. पूनम मिश्रा नागपुर, डॉ. सुशीला पाल मुम्बई, डॉ. अरूणा सराफ, शैली भागवत, संगीता केसवानी, डॉ. कृष्णा जोशी, ज्योति तिवारी, निधि अजमेरा, गीता बिल्लोरिया, शिखा काबरा, सीमा पालीवाल, पूजा शर्मा, कीर्ति दुबे, डॉ. शशि शर्मा सभी इन्दौर, सीमा सिंघल फिरोजाबाद, किरण प्रभा प्रयागराज, डॉ. विनोद कुमार वायचाल धाराशिव, डॉ. अनिल चतुर्वेदी एवं राजकुमार यादव मुम्बई। डॉ. अशोक कुमार भार्गव भोपाल।

पदमचंद गांधी जयपुर, मनीषा पाटिल खंडवा, श्वेता मिश्र पुणे, डॉ. रश्मि चौबे गाजियाबाद, डॉ. शहेनाज शेख नांदेड, डॉ. अनसूया अग्रवाल महासमुंद, डॉ. सुजाता पाटिल कादम्बरी, डॉ. भावनासिंह मेरठ, शशि त्यागी अमरोहा, राकेश शर्मा जयपुर, निशा शर्मा बरेली, सुवर्णा जाधव पुणे, रजनी प्रभा पटना, ज्योति जाधव, रिया कटारिया, प्रगति बैरागी उज्जैन, इन्दु सिन्हा रतलाम, डॉ. मनीषा दुबे दमोह, डॉ. उर्मिला पोरवाल बेंगलूर, विजया डालमिया हैदराबाद, नीतू गर्ग नोएडा, दक्षा जोशी अहमदाबाद, डॉ. संगीता पाल कच्छ, सुंदरलाल जोशी नागदा, डॉ. मुक्ति शर्मा कश्मीर, राजेन्द्र क्षोत्रिय जावरा, उपमा आर्य लखनउ आदि को प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा, मार्गदर्शक हरे राम वाजपेयी, अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा, डॉ. शहाबुद्दीन शेख, डॉ. प्रभु चौधरी आदि ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *