राष्ट्रीय कवि संगम, पश्चिम बंगाल सेंट्रल कोलकाता इकाई ने श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अभ्यास सत्र का सफल आयोजन 

कोलकाता : राष्ट्रीय कवि संगम, पश्चिम बंगाल सेंट्रल कोलकाता इकाई ने गुरुवार को श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अभ्यास सत्र का सफल आयोजन किया। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय की अध्यक्षता में यह आत्मिक विकास और राष्ट्रीय जागरण की अभिनव प्रचेष्टा है। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में रीमा पांडेय, सुषमा राय पटेल और स्वागता बसु शामिल थी। कार्यक्रम के आरंभ में जिला महामंत्री स्वागता बसु ने प्रतियोगिता के नियमों की सविस्तृत जानकारी दी। जिलाध्यक्ष रमाकान्त सिन्हा के श्री राम स्तुति के साथ यह कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

निखिता पाण्डेय की ओर से अभिषेक पाण्डेय ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। प्रार्थना मिश्रा ने दक्षता के साथ समय का आंकलन किया। मोनू यादव डॉ. सीमा, निशा राजभर, आनंद कुमार हेला, निशा गोस्वामी, रेशमी सेन शर्मा, पूनम भगत, दीपा गुप्ता, विश्वरूप शाह परीक्षित, आलोक चौधरी, उत्तीर्णता धर, निखिता पाण्डेय अभिषेक पाण्डेय भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।

निर्णायकों ने प्रतिभागियों की समीक्षा की और उनका मार्गदर्शन किया। प्रान्तीय महामंत्री ने अपने वक्तव्य में प्रतिभागियों की प्रशंसा की ओर उनका हौसला बढ़ाया। अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय जी ने अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और बेहतर प्रस्तुति के लिए उन्हें प्रेरित किया। प्रान्तीय मंत्री बलवन्त जी ने वक्तव्य द्वारा प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। उनके धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस चरण की समाप्ति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *