पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत, जांच में जुटी पुलिस

मालदा। भूतनी के मदन टोला में एक दंपति की रहस्यमयी मौत से सनसनी है। दोनों के शव पुलिस ने बेडरूम से बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान पिंटू पाल और प्रियंका मंडल के रूप में हुई है। मृतक के पिता मोंटू पाल का दावा है कि उसने रात में खाना खाते समय पिंटु पाल के 5 महीने के बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने दौड़कर अपने बेटे को बुलाया, कुछ देर के बाद बेटे ने दरवाजा खोला और बताया कि उसकी पत्नी मर गई है। लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी मौत कैसे हुई। फिर अपने पांच महीने के बेटे को उसके पिता को सौंप कर पिंटू मंडल ने फिर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि लड़के ने आत्महत्या कर ली है।

पड़ोसियों ने दोनों शव देखे तो भुतनी थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि आत्महत्या के कारण को लेकर असमंजस की स्थिति है। लेकिन मृत गृहिणी प्रियंका मंडल की मां का दावा है कि उनके ससुर मोंटू पाल उनकी बेटी को पसंद नहीं करते थे, जिससे उनके बीच मनमुटाव हो गया। मृत गृहिणी की मां ने पिंटू पाल के पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

नशे की हालत में धारदार हथियार से मारपीट, एक की मौत 2 अन्य घायल

मालदा। नशे की हालत में घर के पास अभद्र भाषा व गालिगलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने वृद्ध को पीट-पीट कर हत्या कर डाली। घटना में दो अन्य घायल हो गए। सनसनीखेज घटना मालदा जिले के कालियाचक थाने के मधु घाट इलाके में हुई। परिजन व पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत व्यक्ति का नाम उदय मंडल उम्र (60) है। उनकी पत्नी तरुलता मंडल उम्र (55) और बेटा उप्पल मंडल उम्र (32) घायल हो गए। तरुलता मंडल का अभी मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है और उप्पल मंडल का मालदा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  मां फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलटी

आरोपी प्रताप चौधरी आलोक चौधरी और कई अन्य हैं। परिजन व पुलिस सूत्रों के अनुसार होली की रात प्रताप चौधरी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। उस समय उदय मंडल ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उदय मंडल के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। उसका बेटा और पत्नी उन्हें बचाने गय, आरोप है कि उन्हें भी पीटा गया।

उन्हें रात में आनन-फानन में रेस्क्यू कर इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। उदय मंडल की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुर्दाघर भेज दिया गया। इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ कालियाचक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। कालियाचक थाने की पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  दमदम से जीत के लिए सौगत रॉय को लगाना होगा और "दम"

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  वामो और कांग्रेस ने कहा- कृषि विधेयक पर चर्चा के लिए राज्य विधानसभा में विशेष सत्र बुलाएं मुख्यमंत्री
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *