Gandhi

मेरा धर्म सत्य व अहिंसा – गांधी, डॉ. विक्रम चौरसिया

नई दिल्ली । देखो आप मुझे बेडियों से जकड़ सकते हो, यातना भी दे सकते हो, यहाँ तक की आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हो, लेकिन आप कदापि मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते। यह विचार आज भी उतना ही अधिक प्रासंगिक है जितना पहले थे। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज यानी की 2 अक्टूबर को हम जयंती मना रहे हैं। गांधी के जीवन की छाप आज देखे तो हमारे खान-पान, रहन-सहन, भाव विचार, भाषा शैली में साफ देखी जा सकती है। गांधी जी सहिष्णुता, त्याग, संयम और सादगी की शानदार मिसाल थे। उनमें अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी।

देखे तो स्वतंत्रता आंदोलन में जनता ने उनके नेतृत्व में जेलें भरीं, लाठियां गोलियां खाईं, उनके सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार, चंपारण सत्याग्रह, दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, रॉलेट एक्ट, नमक कानून, भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया और आजादी पाने की राह आसान हो गई। गांधी जी बोलते थे कि विश्व में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इतने भूखे हैं कि भगवान् उन्हें किसी और रूप में नहीं दिख सकता, सिवाय रोटी देने वाले के रूप में। जो की आज आजादी के इतने वर्षों के बाद भी यह कही न कही सत्य प्रतित होती है।

यह भी पढ़ें:  सोलहवीं सदी में मुगलिया विस्तारवाद पर नकेल कसने वाले- पूर्वोत्तर के शिवाजी, लचित बोरफुकन

आज देखे तो मॉब लिंचिंग, विचारधाराओं से असहमति रखने वालों की हत्या, जाति के नाम पर हत्या, सत्ता पाने के लिए दंगों जैसे अनैतिक कृत्यों का सहारा लेने या उन्हें समर्थन देने जैसी हिंसक दुर्घटनाओं के बीच सारी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी की आज जयंती हैं। महात्मा गांधी उस शख्सियत को कहा जाता है जिसने बिना हथियार उठाए भारत में तकरीबन 200 सालों से अपनी जड़ें जमाए आततायी, निरंकुश और अन्यायी अंग्रेजी शासन का तख्त हिलाकर रख दिया था। अहिंसा का इससे सशक्त उदाहरण दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलता।

परमाणु हथियारों के इस युग में गांधी इसीलिए दुनिया की अपरिहार्य जरूरत नजर आते हैं क्योंकि उन्होंने तत्कालीन वक्त के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य को भी सिर्फ अहिंसा और असहयोग के बल पर अपनी बात मनवाने पर मजबूर कर दिए। यह एक अद्भुत किस्म का क्रांतिकारी प्रयोग रहा था। बाद में इसी प्रयोग को दुनिया के कई देशों में अन्यायी प्रशासन के खिलाफ लड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया। सत्याग्रह की मदद से ही नेल्सन मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई जीतने में सफल रहे थे, इसीलिए तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका का गांधी भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:  सैकड़ो वर्षों बाद नौ शुभ योग में नवरात्रा पर्व 15 - 23 अक्टूबर 2023 पर विशेष
vikram
डॉ. विक्रम चौरसिया

चिंतक/पत्रकार/आईएएस मेंटर/दिल्ली विश्वविद्यालय

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  विदेशी जमीन पर हिटमैन ने जड़ा पहला शतक, भारत की मजबूत वापसी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *