भारत में मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं : फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय मुसलमानों को लेकर बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अकोला जिले में लोगों को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा, “हमारे राजा केवल छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। हमारे पास दूसरा राजा नहीं हो सकता। भारत में मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं। औरंगजेब और उसके वंश बाहर से आए थे।

इस देश का मुसलमान जिसके पास राष्ट्रीय विचार है, उसने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया। वे केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं। फडणवीस ने वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के औरंगजेब के मकबरे पर जाने को लेकर भी सवाल उठाए।

शनिवार को आंबेडकर ने औरंगाबाद स्थित मुगल शासक औरंगज़ेब के मकबरे पर फूल चढ़ाए थे। उन्होंने पूछा कि क्या उनके मकबरे पर जाने को लेकर उद्धव ठाकरे ने मंज़ूरी दी थी। इस साल की शुरुआत में ही उद्धव ठाकरे और प्रकाश आंबेडकर ने गठबंधन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *