Images 2023 04 22T103432.095

मुर्मू, धनखड, मोदी ने देशवासियों की दी ईद की बधाई

नयी दिल्ली। देशभर में शनिवार को ईद-उल-फितर को त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर जारी एक बयान में कहा कि ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार है। त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।
श्रीमती मुर्मू ने ईद-उल-फितर पर बधाई देते हुए सभी से भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने के लिए कहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईद सद्भाव की भावना से ओत प्रोत है, जो शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। भारत की पहली महिला ने कहा, “मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद उल फितर ने शुभकामना संदेश में कहा कि रमज़ान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाने वाला ईद-उल-फितर का त्योहार आपस में खुशियां साझा करने का एक शुभ अवसर है। सभी लोग इसे मिलजुल कर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा, “ ईद-उल-फितर के इस खुशी के मौके पर मैं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़ें:  मेरी पीढ़ी बहुत मूर्ख थी: गुटेरेस

आईए इस पर्व में निहित मानवीय मूल्यों – करुणा, उदारता और भाईचारे को अपने जीवन में साकार करते हुए मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।” प्रधानमंत्री मोदी ने ईद-उल-फितर की बधाई और कहा कि हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के अद्भुत स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!

मोदी ने बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने इससे पहले शुक्रवार को दुनिया भर के लोगों के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की ओर से मैं आपको और बांग्लादेश की जनता को ईद की बधाई देता हूं। मोदी ने कहा कि रमजान के दौरान, दुनिया भर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है।

ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर दुनिया के लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं। ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की राष्ट्रीय राजधानी के जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिले।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : पाथरा में याद किए गए भूतपूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सिक्किम में भूकंप के झटके! मंगन में 3.5 तीव्रता का भूकंप, भूस्खलन-ग्लेशियल झीलों का खतरा फिर बढ़ा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =