रामकृष्ण मिशन आश्रम में मनाई गयी मां शारदा की 170 वीं जयन्ती

जलपाईगुड़ी । जलपाईगुड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम में श्रीश्री मां शारदा देवी की 170वीं जयंती होम यज्ञ और वेद पाठ बेलूर मठ के अनुष्ठान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुवार की सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, मंदिर में माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। एक गृहिणी, पपिया कर, इस खास दिन आश्रम में आकर बहुत खुश हैं।

आश्रम के अधिकारियों ने इस विशेष दिन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि जलपाईगुड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम के प्रांगण में इस दिन विशेष पूजा के अलावा वेद पाठ, मां की जीवनी पर चर्चा के साथ प्रसाद वितरण भी होगा। इस आयोजन में गोलपार्क से आए स्वामी बेदस्वरूपानंदजी महाराज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *