मोदी सरकार को भारत की धर्मनिरपेक्ष नींव को बनाए रखना चाहिए: येचुरी

नयी दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर फटकार लगाते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को भारत की धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक नींव को बनाये रखना चाहिए। माकपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान भाजपा की नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए पार्टी से निलंबित करने के एक दिन बाद आया।येचुरी ने ट्वीटर पर लिखा है कि पार्टी की आधिकारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले भाजपा नेता इतने अशिष्ट नहीं हो सकते हैं।

केन्द्र की मोदी सरकार भारतीय संविधान के तहत काम कर रही है और उसे धार्मिक कट्टरता को खत्म कर भारत की धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक नींव को बनाए रखना चाहिए। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को जिंदल को बर्खास्त करते हुए कहा कि उनके विचार पार्टी की मूल विचारधारा से अलग है। भाजपा ने नुपूर शर्मा को भी पैंगबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *