Vlcsnap 2023 10 01 18h56m36s7

मिरिक -10 K रन सफलतापूर्वक आयोजित

दार्जिलिंग। मिरिक -10 K रन आज मिरिक में सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इस दौड़ में मिरिक सहित नेपाल, भारत के सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। इस दौड़ को 2 श्रेणियों में विभाजित किया गया था, 3 किमी जिसमें जूनियर धावकों ने भाग लिया और 10 किमी जिसमें वरिष्ठ धावकों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर धावक मीरा राई थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीटीए प्रमुख अनित थापा थे और विशिष्ट अतिथि मिरिक नगरपालिका अध्यक्ष एलबी राई, कार्यकारिणी सदस्य अरुण सिंघची, सभासद मिलेश राय, मिरिक पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाश खवास, मिरिक एसडीओ सुदीप्त देवनाथ, आयोजन समिति के डीएमडीसी मृदुल श्रीमानी थे। अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुरुंग, सचिव दीपराज राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + six =