Img 20231114 Wa0026

मिनाखां : आलो ट्रस्ट द्वारा बाल दिवस समारोह का आयोजन

खड़गपुर : दक्षिण चौबीस परगना जिले की स्वयंसेवी संस्था आलो ट्रस्ट की पहल पर बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया I संस्था के पदाधिकारियों के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता सफीकुल इस्लाम ने आलो ट्रस्ट के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक कार्यक्रम शुरू किया। बाल दिवस के दिन सफीकुल इस्लाम ने उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां -2 ब्लॉक के चपाली इलाके में कुछ आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के बीच बाल दिवस की खुशी साझा की और आने वाले दिनों में सहयोग का संदेश दिया।

इस दिन संस्था की ओर से बच्चों के बीच उपहार बांटे गए। भविष्य में उनकी शिक्षा को बेहतर बनाने में हर तरह के सहयोग का आश्वासन आलो ट्रस्ट की ओर से दिया गया है। ट्रस्ट के शीर्ष अधिकारियों में से एक, सामाजिक कार्यकर्ता कमल कृष्ण कुइला ने इस तरह के कार्यक्रम को शुरू करने के लिए सफीकुल इस्लाम को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *