Messi in final

सेमीफाइनल में चला मेस्सी का जादू, बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स

दोहा। दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेस्सी ने अर्जेंटीना को एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना ने मंगलवार रात पिछली बार की उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस मैच में पहला गोल मेस्सी ने ही किया। इसके साथ एक गोल असिस्ट किया। उस जादुई प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्जेंटीना की टीम अब 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल में गत विजेता फ्रांस या मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। बता दें कि मेस्सी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है।

पिछली बार 2014 में उनकी टीम अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी थी। उसे जर्मनी ने फाइनल में हराया था। तब मेस्सी ही टीम के कप्तान थे। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था और इसके लिए मेस्सी को गोल्डन बॉल मिला था। तब वह मायूस होकर इस ट्रॉफी को लेने गए थे। इस बार भी मेस्सी इसके दावेदार हैं और वह चाहेंगे कि इसके साथ-साथ विश्व कप ट्रॉफी को भी जीत लें।

पहले ही मैच में मिला था झटका
फीफा वर्ल्डकप 2022 के सफर की शुरूआत में ही अर्जेंटीना की टीम सउदी अरब की टीम से हार गई थी, तब लियोनेल मेसी की आंखों से आंसू निकल आए थे। पहली हार के बाद लगा कि अर्जेंटीना का सफर डगमगा गया है लेकिन उस हार के बाद मेसी चट्टान की तरह मजबूती से उभरे और बाद के सारे मैच जीतते गए। पहली हार के बाद मेस्सी ने फ्रंट से टीम को लीड करना शुरू किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  इमरान ने पाकिस्तान को अराजकता में धकेला : शरीफ

92 साल में अर्जेंटीना की नॉकआउट में सबसे बड़ी जीत
अर्जेंटीना की विश्व कप के नॉकआउट मैचों में पिछले 92 सालों में यह सबसे बड़ी जीत है। उसे 1930 के सेमीफाइनल अमेरिका के खिलाफ 6-1 से जीत मिली थी। उसके बाद अर्जेंटीना की यह नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी जीत है। पहले मैच में हार के बाद मेस्सी ने टीम को मैसेज दिया कि हम एक हैं और एक होकर ही जीत सकते हैं, इसके बाद तो मानों अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भर गई और वे मैच दर मैच निखरते चले गये।

 मेस्सी ने बनाए यह 5 बड़े रिकॉर्ड
  • मेस्सी ने फीफा वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 25 मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की
  • लोथर माथस ने भी 25 मैच खेले थे लेकिन फाइनल के बाद मेस्सी नंबर वन होंगे
  • फीफा वर्ल्डकप में अर्जेंटीना के लिए सर्वाधिक 11 गोल दागने वाले खिलाड़ी बने
  • एक वर्ल्डकप में 5 गोल दागने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने मेस्सी
  • फीफा वर्ल्डकप 2022 में वे रिकॉर्ड 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक दीघा तट पर रक्तदान शिविर

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  अश्विन की टी-20 विश्व कप टीम में वापसी,चहल, कुलदीप और शिखर बाहर

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =