15kol12 messi

मेस्सी ने बार्सिलोना अस्पताल को दिया 10 लाख यूरो की मदद

बार्सिलोना : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने कोरोना से लड़ने के लिए बार्सिलोना में एक अस्पताल को 10 लाख यूरो दान दिया है। गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मेस्सी ने यह राशि अस्पताल क्लीनिक और जन अस्पताल को दिया है, जिसका कि खुद अस्पताल ने टिवटर पर पुष्टि की है।

मेस्सी के पूर्व बार्सिलोना मैनेजर पेप गार्डियोला ने भी बार्सिलोना स्थित एक एनजीओ को जरूरी मेडिकल चीजें खरीदने के लिए एक मिलियन यूरो दिया है। मेस्सी के अलावा पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्ज मेंडिस ने भी लिस्बन और पोटरे के अस्पतालों को 10-10 लाख यूरो की राशि दान की है।

मेस्सी और भारतीय कप्तान सुनील छेत्री सहित 28 पूर्व और मौजूदा फुटबॉलरों को फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा द्वारा कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में शामिल किया गया है।

फीफा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें ये मशहूर फुटबॉलर लोगों को इस भयानक बीमारी से बचाव के लिए पांच जरूरी कदम उठाने का अनुरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  पदार्पण के साथ आकाश दीप ने झटके 3 विकेट, इंग्लैंड की हालत खस्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *