Screenshot 2023 09 29 13 22 35 95 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

मर्लिन आई एम कोलकाता ने जरूरतमंद बच्चों में बांटे नये कपड़े

कोलकाता: मर्लिन ग्रुप की सीएसआर शाखा मर्लिन आई एम कोलकाता ने हर साल की तरह इस साल भी दुर्गापूजा के त्योहारी सीजन में जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बुधवार को महानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मर्लिन ग्रुप के एमडी साकेत मोहता ने कोलकाता पुलिस के साउथ वेस्ट डिवीजन के पुलिस उपायुक्त आइपीएस अधिकारी सौम्य रॉय और अभिनेत्री सोनाली चौधरी की उपस्थिति में पथचला के बच्चों को नये कपड़े भेंट किये, जिससे नन्हें बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ.

मर्लिन आई एम कोलकाता पिछले तीन वर्षों से 60 बच्चों की शिक्षा के खर्च के साथ-साथ दुर्गापूजा के अवसर पर यह भेंट प्रदान कर रहा है. इस मौके पर आइपीएस अधिकारी सौम्या राय ने मर्लिन आई एम कोलकाता के भाव की सराहना की.

यूनेस्को द्वारा हेरिटेज की मान्यता मिलने के बाद इस बार दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उत्साह काफ़ी अधिक है. राज्य में आयोजित होने वाले दुर्गापूजा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. लोग पूजा के ठीक पहले अंतिम समय में खरीदारी को उन्माद में पूरा करने के लिए बाजारों और मॉल में उमड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  श्री श्री विशेश्वरनाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Screenshot_2023-09-29-13-22-10-31_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817कालीघाट में एक गैर-लाभकारी संगठन, पाठशाला के नन्हे-मुन्नों के चेहरों पर खुशी लाने के विनम्र प्रयास में, मर्लिन समूह की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पंसिबिलिटी विंग, मर्लिन आई एम कोलकाता ने 60 ज़रूरतमंद बच्चों को पूजा के कपड़े भेंट किए हैं. इसके साथ ही मर्लिन आई एम कोलकाता ने इस साल दिसंबर तक अगले चार महीनों के लिए पाठशाला को भोजन और शैक्षिक स्टेशनरी, कला और शिल्प सहित अपने शैक्षिक समर्थन करने की भी घोषणा की है. मर्लिन ग्रुप ने समय-समय पर बच्चों को सहायता प्रदान किया है और एक्रोपोलिस मॉल में उनके लिए कई कार्यक्रमों यात्रा आयोजन किया, और अब पूजा के अवसर पर मर्लिन समूह द्वारा बच्चों के बीच कपड़े और शैक्षिक स्टेशनरी का वितरण किया.

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलापन की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का आदेश रद्द किया
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कोलकाता में "ड्रेंच इन लक्जरी" थीम पर आकर्षक प्रदर्शनी का सफल आयोजन
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 19 =