मेदिनीपुर : सांस्कृतिक संध्या में सम्मानित हुई प्रतिभाएं

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के तीन सांस्कृतिक संस्थाओं रिवार्बरेशन म्यूजिक एकेडमी, सृष्टि छंद डांस एंड आर्ट एकेडमी और चित्रांकन आर्ट सेंटर की ओर से विद्यासागर हॉल में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कारों का आयोजन किया गया।

शिल्पकृति सम्मान-2024 शीर्षक से आयोजित इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में दो सौ से अधिक प्रतियोगियों के साथ ड्राइंग, संगीत और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सफल प्रतियोगियों को दोपहर में पुरस्कार दिए गए।

इसके अलावा, गायन, संगीत, नृत्य, नाटक के माध्यम से दिलचस्प सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंच से मेदिनीपुर के सांस्कृतिक क्षेत्र में महान उपलब्धियां हासिल करने वाली छह हस्तियों को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

वाद्ययंत्र वादक जयंत सिंह, संगीतकार और गीतकार विश्वेश्वर सरकार, संगीतकार निमाई राणा, गायक स्वपध राणा, सितार वादक परितोष कर, तबला वादक सब्यसाची बसु सहित अन्य को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रख्यात नृत्यांगना सविता साहा, चिकित्सक डॉ. रमेन सिन्हा रॉय, सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षक सुदीप कुमार खांडा, चित्रकार सम्राट चक्रवर्ती, समय बांग्ला के कर्णधार जयंत मंडल, चित्रकार पार्थ बागची तथा चित्रकार विश्व.. बनर्जी और अन्य प्रमुख लोग समारोह में उपस्थित थे।

आयोजकों की ओर से संगीतकार सौम्यब्रत दां , नर्तक आलोक धारा, नृत्यांगना पद्मा धारा, चित्रकार स्वरूप मैती और अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सुचारू संचालन दो प्रतिष्ठित संचालक कुमारेश डे और दीपान्विता बनर्जी ने किया।

Medinipur: Talents honored in cultural evening

ताज़ा समाचार और  रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *