Medinipur: Seminar on women's struggle for human rights

मेदिनीपुर : मानवाधिकारों के लिए महिलाओं का संघर्ष पर संगोष्ठी

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया I विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. सुशांत कुमार चक्रवर्ती, रजिस्ट्रार डाॅ. जयन्त किशोर नंदी और प्रख्यात साहित्यकार अनिता अग्निहोत्री आदि इस संगोष्ठी के मुख्य आकर्षण थे I

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर डॉ. सुशांत कुमार चक्रवर्ती ने पौधों पर पानी छिड़क कर किया।महिला अध्ययन केंद्र की प्राचार्या प्रोफेसर डाॅ. जॉली दास ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया I

Medinipur: Seminar on women's struggle for human rights

उनके भाषण का मुख्य विषय महिलाओं के विकास में विद्यासागर और राममोहन तथा बेगम रोकेया जैसे लोगों का योगदान था। इस मौके पर जयंत किशोर नंदी ने दिलचस्प भाषण दिया I

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता साहित्यकार अनिता अग्निहोत्री थीं। उनके भाषण का विषय था ‘मानवाधिकारों के लिए महिलाओं का संघर्ष’. उन्होंने चार महान महिलाओं की जीवन गाथाओं को सामने रखते हुए न्याय और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनके भाषण ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया I

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *