Horo

04 मई : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
04 मई 2023, गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन खुश रहेगा व जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

यह भी पढ़ें:  10 अक्टूबर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

यह भी पढ़ें:  जुबान काटने की धमकी देने वाले विधायक इदरीश अली को ममता की चेतावनी

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आप अपना समय सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
04 अप्रैल 2023, गुरूवार

तिथि चतुर्दशी 11:43:33pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र चित्रा 09:34:12pm
योग वज्र 10:34:53am
करण गर 11:50:51am
करण वणिज 23:43:33pm
माह (पूर्णिमांत) वैशाख
चन्द्र राशि कन्या till 09:19:14am
चन्द्र राशि तुला from 09:19:14am
सूर्य राशि मेष
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

वाराणसी
सूर्योदय 05:33:49am
सूर्यास्त 03:36:50pm
चंद्रोदय 05:25:39pm
चंद्रास्त 05:04:44am
सूर्योदय
लग्न मेष 19°7′, 19°7′
सूर्य नक्षत्र भरणी
चन्द्र नक्षत्र चित्रा

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
पो चित्रा 09:19:14am
रा चित्रा 03:27:49pm
री चित्रा 09:34:12pm
रू स्वाति 03:38:24am
आज का दिशा शूल दक्षिण

यह भी पढ़ें:  बंगाल में नहीं थम रही है दुष्कर्म की घटनाएं, अब 4 साल के बच्ची के साथ हुआ रेप

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *