Cv mam

बंगाल में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर ममता सरकार का राज्यपाल से टकराव, वेतन रोका

कोलकाता (Kolkata) पश्चिम बंगाल के 10 विश्वविद्यालयों में राज्यपाल सह कुलाधिपति डॉ सीवी आनंद बोस की ओर से कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव और बढ़ गया है। इन सभी कुलपतियों का वेतन रोकने का निर्देश राज्य सरकार ने जारी किया। इसे लेकर रजिस्ट्रार को एक पत्र उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भेजा गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि राज्य शिक्षा विभाग से मशविरा किए बगैर इन कुलपतियों की नियुक्ति का एकतरफा फैसला लिया गया है।

यह पूरी तरह से अवैध है इसलिए इन नवनियुक्त कुलपतियों का वेतन रोका गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने 11 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की थी। इनमें से एक कुलपति ने पदभार ग्रहण करने से मना कर दिया था जबकि बाकी ने कार्यभार संभाल लिया है। वर्तमान नियमानुसार कुलाधिपति को ही कुलपति नियुक्त करने का अधिकार है लेकिन राज्य सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कुलाधिपति की जगह नियुक्त करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:  चुनाव आयोग ने "टेनी दा" को बनाया अपना शुभंकर

इसके अलावा कुलपतियों की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी बनाने की घोषणा की है। इसमें मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को भी शामिल करने को कहा गया है। हालांकि राजभवन से उसकी सहमति नहीं मिलने की वजह से पुराना नियम लागू है लेकिन उसी नियम के मुताबिक कुलपतियों की नियुक्ति के बाद सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल भारत का पहला ऐसा राज्य है, जहां सबसे अधिक विश्वविद्यालय में कुलपति नहीं हैं, जिससे शैक्षणिक कार्य बड़े पैमाने पर प्रभावित है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  लेफ्ट और बीजेपी पर ममता का वार, बोलीं- बंगाल में ‘राम और बाम एक हो गए’
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  केएमसी ने अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को बर्खास्त करने के लिये मेयर से अनुमति मांगी
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *