Mumbai: Actors Ajay Devgn and Kajol during the trailer Launch Of Web Series 'The Trial: Pyaar, Kanoon, Dhokha', in Mumbai, on Monday, June 12, 2023. (Photo: Sanjay Tiwari/IANS)

बॉलीवुड की खबरें || अपकमिंग वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ को लेकर सुर्खियों में काजोल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले एक सप्ताह काजोल अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते चर्चाओं में रह रही हैं। उनका यह अपनी वेब सीरीज को प्रमोट करने का निराला अंदाज था जिसे पढ़कर सभी सोच में पड़ गए थे। अब उनकी डेब्यू वेब सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है एक दमदार सीरीज दर्शकों के सामने आने वाली है।

द ट्रायल प्यार कानून धोखा एक कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज है। सीरीज में एक्ट्रेस एक स्ट्रॉन्ग लायर नायोनिका सेनगुप्ता के किरदार में हैं। सीरीज में काजोल के साथ एक्टर जीसू सेनगुप्ता भी हैं, जो उनके पति और एडीशनल जज राजीव सेनगुप्ता की भूमिका निभा रहे हैं।  काजोल की इस वेब सीरीज का 12 जून को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर काजोल पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें:  फिल्म 'जुगजुग जियो' का मोशन पोस्टर जारी

वहीं, काजोल के पति अजय देवगन भी इस मौके पर मौजूद रहे। वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के मौके पर काजोल ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। काजोल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ बात करती दिखीं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दोनों को पैपराजी को अपने कैमरे में कैद किया है।

वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके से जो काजोल की तस्वीर सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि काजोल ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। द ट्रायल के रिलीज की बात करें तो इसे स्ट्रीम करने की जिम्मेदारी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ली है। सीरीज 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ओटीटी स्पेस में डेब्यू भी करेंगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  लोकतंत्र की असली ताकत : समान अवसर, न्याय और मानवता - डॉ. विक्रम चौरसिया मैत्रेय

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  एक्शन फिल्म 'चेंगिज़' 21अप्रैल को रिलीज होगी 

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 14 =