नदिया सड़क हादसे के लिए ममता-फिरहाद जिम्मेदार : शुभेंदु

कोलकाता। बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने नदिया में हुए सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और परिवहन मंत्री फिरहाद को जिम्मेदार ठहराते हुए हमला बोला है। शुभेंदु ने सवाल उठाया हैं कि ट्रैफिक कंट्रोल जैसा महत्वपूर्ण कार्य अप्रशिक्षित लोगों को क्यों सौंपा गया है। रविवार को शुभेन्दु ने पहले ट्वीट में परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि वह नदिया की दुर्घटना से दुखी हैं। उन्होंने घटना में मारे गए 18 लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

शुभेंदु ने मंत्री फिरहाद पर सड़क हादसे के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि इतना बड़ा हादसा के बावजूद राज्य के परिवहन मंत्री कोलकाता नगर निगम चुनाव में व्यस्त हैं। एक अन्य ट्वीट में शुभेंदु ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने यातायात नियंत्रण के लिए गैर प्रशिक्षित सिविक वॉलेंटियर्स को लगाने पर भी सवाल उठाया। अधिकारी ने कहा कि अप्रशिक्षित लोगों के लिए यातायात नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाए जाने का यह दुखद परिणाम है। उन्होंने ऑन-ड्यूटी सिविक वालेंटियर्स पर सीधे जबरन वसूली का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *