Bollywood Updates : रणवीर सिंह ने शेयर किया 83 का नया पोस्टर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 83 का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर सिंह अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 83 का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वह शॉट लगाते दिख रहे हैं और पोस्टर में पीछे 83 लिखा हुआ दिख रहा है।इस फोटो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म 83 की कहानी भारतीय टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

आमिर खान के साथ काम करेंगे रणबीर कपूर!

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके में रणबीर कपूर ने कैमियो भूमिका निभायी थी। फैंस कई सालों से आमिर और रणबीर को दूसरे प्रोजेक्ट साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक रोमांचक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि आमिर और रणबीर दोनों को एक स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। आमिर इस फिल्म का निर्माण करेंगे और 2022 की दूसरी छमाही में फिल्म शुरू होने की संभावना है।

योद्धा के किरदार में नजर आएंगे सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म ‘मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ में योद्धा के किरदार में नजर आयेंगे। सुनील शेट्टी लंबे अरसे के बाद वॉरियर लुक के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी जल्द ही निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी सोलहवीं शताब्दी के समुद्री योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में सुनील शेट्टी बढ़ी हुई दाढ़ी, शरीर पर लोहे का कवच और हाथ में तलवार लिए बिल्कुल किसी फाइटर के रोओ में नजर आ रहे हैं।इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, ‘नमस्ते’। गौरतलब है कि फिल्म ‘मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ 02 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ की लाइफ पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *