ममता बनर्जी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं : राहुल

रांची। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि वो अभी भी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को झारखंड में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में ये कहा।

उन्होंने कहा, “अगर आप ममता जी के बयानों को देखें तो पाएंगे कि वे अभी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। इंडिया अलायंस के दूसरे सदस्यों में ज़्यादातर गठबंधन का हिस्सा हैं।”

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से जनता दल यूनाइटेड के बाहर निकलने के सवाल पर भी राहुल गांधी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “बेशक नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन छोड़ दिया है और वे बीजेपी के पास चले गए हैं।

उनके इंडिया गठबंधन छोड़ने की वजहों के बारे में आप अंदाजा लगा सकते हैं। ये चलता है। हम बिहार में इंडिया गठबंधन के रूप में ही चुनाव लड़ेंगे। हम इस बात से सहमत नहीं हैं कि हमारे बहुत से सहयोगी इस गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।”

उन्होंने ये भी बताया कि सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन के घटक दलों के बीच बातचीत चल रही है। लोगों के अपने-अपने स्टैंड्स हैं और ये एक सामान्य बात है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *