मालदा: कचरा व गंदगी से ढंका टांगन नदी, चारो ओर फैल रहा दुर्गंध, लोग परेशान

मालदा। मालदा जिले के हबीबपुर ब्लॉक के आइहो में टांगन नदी व्यावहारिक रूप से विलुप्ती के कगार पर पहुंच रही है। नदी का कोई स्रोत नहीं है। नदी की गहराई बहुत कम हो गई है। नदी पूरी तरह से जलीय पौधे व गंदगी से भर गया है। नहाने के लिए नदी बिल्कुल अयोग्य है। यह अब नदी के स्थान पर एक गंदगी से भरा गड्ढा बनकर रह गया है। आसपास में नदी से दुर्गंध फैल रहा है। एक स्थानीय महिला संध्या सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कई लोग स्नान करने आने पर असंतोष व्यक्त कर रहे हैं लेकिन, कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

नदी का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए। नदी में नहाने की कोई शर्त नहीं है। पानी से दुर्घंध निकल रहा है। इस नदी में नहाने के बाद घर जाकर फिर से साफ पानी में नहाना पड़ता है। नही तो त्वचा संबंधी विभिन्न बीमारियों की संभावना है। क्षेत्र के पंचायत सदस्य, अमृत हालदार, इस संबंध में बताया कि नदी के जीर्णोद्धार के लिए गंदे पानी को निकालने की व्यवस्था की जाए तो कई फायदे होंगे।

नदी से मलबा हटाने की व्यवस्था की जाएगी। पहले से ही नदी का कोई स्रोत नहीं है और पानी बहुत कम हो गया है। जिससे गंदा पानी फंस रहा है, जल्द ही गंदे पानी को निकालने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को भी जागरुक होना चाहिए उन्हें नदी में गंदा कचरा नहीं डालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *