मालदा || अत्यधिक ड्यूटी को लेकर लोको पायलटों ने जताया विरोध

  • ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सैकड़ों लोको पायलटों ने किया धरना प्रदर्शन

Kolkata Hindi News, कोलकाता। मालदा। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सैकड़ों लोको पायलटों ने आज अत्यधिक ड्यूटी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर  आंदोलन शुरू कर दिया है। लोको पायलटों के अनुसार उन्हें 9 घंटे की जगह 14 घंटे ट्रेनों में ड्यूटी करनी पड़ रहे है।

साथ ही उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के लोको पायलटों ने गुरुवार की सुबह से मालदा शहर के इंग्लिशबाजार स्थित पूर्वी रेलवे के डीआरएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।Malda ||Loco pilots protest against excessive duty

उनके मुताबिक, ट्रेन चलाने में लोको पायलट की अहम भूमिका होती है। केंद्रीय रेल मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार एक लोको पायलट किसी भी मौसम में चाहे सर्दी हो या गर्मी, अधिकतम नौ घंटे की ड्यूटी कर सकता है। लेकिन ज्यादातर लोको पायलटों को 14 से 15 घंटे लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है।

परिणामस्वरूप ट्रेन चालकों को शारीरिक क्षति के अलावा कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसका विरोध करते हुए पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के करीब एक सौ लोको पायलट डीआरएम कार्यालय के सामने धरना दिया। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो भविष्य रेलवे के विभिन्न मंडलों में जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

सोने की दुकान में हुई डकैती मामले में दो और गिरफ्तार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चांचल में हुई सोने की दुकान में डकैती की घटना में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जांच के दौरान डकैत गिरोह के लिंकमैन और एक सदस्य को पहले गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने डकैत ग्रुप के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों के नाम गुल्तान शेख और जहांगीर शेख हैं. गुल्तान बिहार के कटिहार का रहने वाला है और जहांगीर मालदा मिल्की का रहने वाला है। गिरफ्तार लोगों को चांचल थाने की पुलिस डिविजनल कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोग डकैती में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *