मालदा : कुल्हाड़ी से काटकर युवक ने की पड़ोसी महिला की हत्या

मालदा। पड़ोसी युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। हत्या की भयावहता से इलाकावासी दहशत में हैं। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। मालदा के चांचल थाने का भगवानपुर गांव इस तरह की नृशंस हत्या का गवाह बना। गौरतलब है आरोपी युवक की पत्नी से अलग हुए करीब दस साल हो चुके हैं। उसके बाद से ही युवक कुदाल और कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमता था। पत्नी से अलग होने के बाद गांव की अन्य महिलाओं से उसकी कहासुनी भी होती थी।

गुरुवार की रात आरोपी शीतल प्रमाणिक अचानक उसके पड़ोसी बेगुनी दास के घर जा धमका। उस समय उसके हाथ में एक तेज कुल्हाड़ी थी। युवक ने कुल्हाड़ी से कटकर 48 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद जब आरोपी ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। चांचल थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। हत्या के हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत बेगुनी के परिवार में दो बेटे और पति हैं। लड़के मुंबई में मजदूरी करते हैं।

बेगुनी अपने पति निमाई दास के साथ रहती है। स्थानीय महिला दीप्ति प्रमाणिक ने बताया कि बेगुनी गौशाला से निकलकर घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी शीतल कुल्हाड़ी लेकर दौड़ आया। वह डर के मारे गांव के लोगों को बुलाने गई, लेकिन जब वह आयी तो लहूलुहान शव पड़ा देखा। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन व चाइल्ड लाइन ने रुकवाया नाबालिग का विवाह

मालदा। पुलिस प्रशासन व चाइल्ड लाइन ने छापामारी कर नाबालिग का विवाह रुकवाया। पुलिस व जिला चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने शुक्रवार को मालदा के माणिकचक थाना अंतर्गत माणिकचक के हड्डाटोला इलाके में अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि उस गांव के रहने वाले तपन मंडल की बेटी 10 वीं कक्षा की छात्रा की शादी के रश्म चल रहे थे। शुक्रवार को शादी होनी थी। हर तरह की तैयारी जोर शोर से चल रहा था।

ऐसी खबर चाइल्ड लाइन तक पहुंची तो तुरंत चाइल्ड लाइन के अधिकारी पुलिस के साथ परिवार से बात करने पहुंच गये। पुलिस ने परिजनों से बात कर उन्हें बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की शादी नहीं करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों से इस बात की लिखित हलफनामा लिया गया है कि 18 वर्ष से पहले लड़की की शादी वे नहीं करायेंगे।

कोर्ट के आदेश पर जब्त किए गए लगभग 50 किलो प्रतिबंधित पटाखों को किया गया निष्क्रिय

मालदा। जिला पुलिस प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर जब्त किए गए करीब 50 किलो प्रतिबंधित पटाखों को निष्क्रिय कर दिया गया। मालदा शहर के सदरघाट क्षेत्र में महानंदा नदी के किनारे मिले प्रतिबंधित पटाखों को शुक्रवार को निष्क्रिय कर दिया गया। इस दौरान जिला खुफिया विभाग, पुलिस व दमकल कर्मी मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दुर्गा पूजा से लेकर काली पूजा तक विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर कई प्रतिबंधित तेज आवाजों वाले पटाखे बरामद की थी। उन्हें आज जिला पुलिस प्रशासन की ओर से करीब 50 किलो प्रतिबंधित पटाखों को निष्क्रिय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =