मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपना लाइफ मंत्र

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना लाइफ मंत्र शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो मूव इन विद मलाइका के चलते चर्चा में है। मलाइका इस शो के हर एक ऐपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात कर रही हैं। इसी बीच मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लाइफ मंत्र शेयर किया है।

मलाइका ने अपने शो के दौरान का एक रील वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें मलाइका लुक्स और फैशन को फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। वहीं इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्टेज रनवे या हो लाइफ, हर दिन छा जाना है मेरा मंत्र। कैच मी ब्रिंग डाउन द हाउस #हॉटस्टारस्पेशल मूव इन विद मलाइका पर अब स्ट्रीमिंग, सोम- गुरुवार रात 8 बजे केवल @डिजनीप्ल्सहॉटस्टार पर’।

प्रीति जिंटा ने सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति का किया दर्शन : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति का दर्शन किया है। प्रीति जिंटा हाल ही में विदेश से मुंबई लौट आई हैं। इसी बीच प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। इस वीडियो में प्रीति, गणपति के दर्शन करती हुई दिखाई दीं। प्रीति जिंटा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ’मुंबई में वापसी, वापस सिद्धिविनायक मंदिर में…वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरो-ताजा महसूस करना अद्भुत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *