ब्रेकअप की ख़बरों के बीच साथ दिखे मलाइका-अर्जुन

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबर जोरों पर है। इस बीच दोनों को साथ में लंच डेट पर देखा गया, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके ब्रेकअप की ख़बरें कोरी अफवाह हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को रविवार दोपहर मुंबई में लंच डेट पर देखा गया। दोनों ने ऐसे मौके पर यह लंच डेट चुनी है, जब उनके ब्रेकअप की ख़बरों से मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अटे पड़े हुए हैं।

मलाइका और अर्जुन को रविवार दोपहर मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया। इस दौरान मलाइका ने जहां स्टाइलिश व्हाइट शर्ट और व्हाइट शॉर्ट पहना हुआ था तो वहीं अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पेंट में नजर आए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंच डेट के दौरान एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे थे, जो इस बात की गवाही था कि उनके बीच ब्रेकअप जैसा कुछ नहीं हुआ है।

मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसके बाद उनके ब्रेकअप के कयासों को और बल मिला था। मलाइका ने पोस्ट में लिखा था, “बदलाव जिंदगी का नियम है। और जो लोग सिर्फ अतीत या वर्तमान को देखते हैं, वे जाहिरतौर पर भविष्य में चूक जाते हैं।”

Malaika-Arjun seen together amid breakup newsमलाइका की एक अन्य पोस्ट पर अर्जुन ने रिप्लाई किया था, जिसे उनके ब्रेकअप की ख़बरों के खंडन के रूप में देखा गया था। दरअसल, मलाइका ने अपने डॉग कैस्पर का एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर रिएक्ट करते हुए अर्जुन ने लिखा था, “हैंडसम बॉय।” इसके बाद एक अन्य कमेंट में उन्होंने लिखा था, “तुम्हारी जिंदगी का असली स्टार कैस्पर।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों अंशुला, जान्हवी और ख़ुशी को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, अर्जुन के पिता बोनी और चाचा अनिल कपूर को भी मलाइका ने अनफॉलो किया। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि अर्जुन की नजदीकियां कुशा कपिला के साथ बढ़ रही हैं, जो उनकी ब्रेकअप की वजह बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *