उत्तर दिनाजपुर युवती हत्या कांड का मुख्य आरोपी कोलकता से गिरफ्तार

Kolkata Hindi News, उत्तर दिनाजपुर। चाकुलिया के खिखिटोला इलाके में हुई युवती की हत्या के मामले में चाकुलिया थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लापता युवती का क्षत-विक्षत शव बुधवार को उसके घर से 1 किमी दूर एक खेत से बरामद किया था। इस घटना में परिजनों ने इकबाल नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जाँच करते हुए गुप्त सूचना मिलने के बाद चाकुलिया पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोलकाता से लाने के बाद उसका इस्लामपुर महकमा अस्पताल में शारीरिक जाँच कराया गया। जाँच के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *