चुनाव परिणाम से पहले गिरफ्तार हो जाएंगी महुआ मोइत्रा : अग्निमित्रा

Kolkata Hindi News, कोलकाता। मेदिनीपुर से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि संसद से बर्खास्त तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) परिणाम से पहले ही गिरफ्तार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि महुआ ने जो किया है वह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है और चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, वह पहले ही गिरफ्तार हो जाएंगी।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि चार जून को जो भी हो, जीतें या हारें, लेकिन उससे पहले महुआ मोइत्रा ने जो किया है उसके लिए जेल जाएंगी। उन्होंने एक बिजनेसमैन से रिश्वत ली है। उन्हें फ़ायदा पहुंचाने के लिए संसद में सवाल पूछे हैं।

बंगाल में सीएए लागू नहीं होने के ममता बनर्जी के बयान पर भी पॉल ने कटाक्ष किया। अग्निमित्रा ने कहा कि सीएए कानून बन गया है और इसे भारत के किसी भी अन्य राज्य की तरह पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भी लागू किया जाएगा। सीएम सस्ते प्रचार के लिए ये बातें कहती हैं। वह नहीं चाहती हैं कि हिंदू शरणार्थी लोगों को नागरिकता मिले।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *