Horoscope

बुधवार को चंद्रग्रहण, इन राशियों के लिए बनेंगे धन प्राप्ति के योग

मेष  : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। रात्रि के समय आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा।

वृष : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। दोपहर के समय आज आपको अपने व्यापार से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिता जी के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे आपको लाभ होगा। कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क  : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। आज आपकी राज्य व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। संतान के प्रति दायित्वों की आज पूर्ति होगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी आज दूर होगी। राजनीति क्षेत्र में आज आशातीत सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके जन समर्थन में भी बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में आज आपके लिए उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपके लंबे समय से कुछ कार्य रुके हुए हैं, तो वह आपके भाई की मदद से आज पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें:  13 मार्च : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ नई-नई तकनीकों का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आज कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में आज आपका मन लगेगा। घर गृहस्ती में यदि कोई समस्या पैर पसारे हुए थी, तो उसका आज का समाधान हो सकता है। व्यवसाय में आज किसी मित्र से मदद मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

तुला : आज का दिन आपके लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि लेकर आएगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा, नहीं तो वह आपका नुकसान करवा सकती है, इसलिए यदि आज किसी अधिकारी से कहासुनी होती है, तो आप अपने क्रोध पर काबू रखें। आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य दोनों पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपके लिए चारों ओर से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए आज आप उन्हीं कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, जिनसे आपको भरपूर लाभ हो। यदि आज आप कोई दुकान व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपके धन सम्मान और यश कीर्ति में भी वृद्धि होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आज किसकी प्रिय जन को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना कम है। कचहरी से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके सांसारिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगा और आप अपने जीवन साथी को भी कुछ उपहार दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  डेबरा : एसपी ने किया शिविर "सुरक्षा" का उद्घाटन

मकर : आज का दिन आपके लिए व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। व्यवसाय में यदि परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उसमें आज आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार में किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपके परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपको कुछ शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप तुरंत डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो किसी वरिष्ठ सदस्य से राय अवश्य लें, नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आज कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है।

मीन : आज के दिन आपका दांपत्य जीवन आनंद दायक बीतेगा। आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आज आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी व खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय में तरक्की होने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आप अपने घर परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  मुर्शिदाबाद में पिकअप वैन से 81 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − seven =