ममता ने जनता को किया आगाह, कहा- लैंडफॉल के बाद भी रहता है चक्रवात का असर, सावधान रहें

Kolkata Desk : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यास को लेकर एकबार फिर से नागरिकों को आगाह करते हुए कहा कि चूंकि सुबह से दोपहर के बीच यास (yaas) लैंडफॉल होगा, इसलिए बेहतर है कि उस समय घर से बाहर न निकलें। लैंडफॉल के बाद भी तूफान का असर रहता है अतः सावधान रहें। उन्होंने राज्य के लोगों को यास तूफान को लेकर ताजा स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि चक्रवात बुधवार सुबह से दोपहर तक किसी भी समय क्षेत्र में दस्तक दे सकता है और कुछ स्थानों पर मामूली बवंडर भी आ सकता है।
गौरतलब है कि हालीशहर और चचूड़ा में आज बहुत कम समय के लिए बवंडर देखा गया है। इसने हालीशहर में 40 और चुचड़ा में कम से कम 44 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 4 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, पांडुआ में बिजली के झटके से दो लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में तूफान की रफ्तार कुछ कम हो गई है। 12 बजे तक लैंडफॉल हो सकता है और उस समय एक हल्का बवंडर बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव से राज्य में जगह-जगह बवंडर आ रहा है। इससे नुकसान भी हो रहा है। मैं सभी को घर पर रहने के लिए ही कहूंगी। आँधी को पहले जाने दीजिए, हमलोग हैं।

यास पूर्व मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में सबसे अधिक प्रभावित करेगा। ममता ने कहा कि इसीलिए राज्य के निचले इलाकों से 11 लाख लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है और इन्हें रिलीफ सेंटरों में रखा गया है।

ममता ने आगे कहा कि चूंकि कल सुबह से दोपहर तक कभी भी लैंडफॉल होगा, ऐसे में बेहतर है कि उस वक्त घर से बाहर न निकलें। हमें थोड़ा सावधान रहना होगा। तूफान से निपटने के लिए प्रशासन समेत 3 लाख लोग काम कर रहे हैं। बहुत जरूरी हो तो भी फोन से ही काम चलाने की कोशिश करें। दोपहर में ही लैंडफॉल की संभावना है। लेकिन लैंडफॉल के बाद भी इसका असर रहता है। उस पर थोड़ा घ्यान रखे।

आज आधी रात से आँधी और पानी बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानियों की बातों को मानते हुए सभी को सावधानी बरतनी होगी। आज हमलोग सभी रात में भी नवान्न में ही है। हमलोगों का वाररूम चलता रहेगा, सभी कर्मचारी काम कर रहे है। डीएम, बीडीओ, एसपी सभी काम कर रहे हैं। होमगार्ड, सिविक पुलिस सभी काम कर रहे हैं। आप सभी लोगों का भी सहयोग चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *