100 साल बाद होली पर चंद्रग्रहण

वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 100 साल बाद होली पर, 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन फिर 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। 25 मार्च को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्रग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

करें चंद्रदेव की पूजा : होली पर चंद्रग्रहण का साया रहेगा, लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में इस दिन आप चंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इस दिन ऊं सों सोमाय नम: के मंत्रों का जाप करते हुए चंद्रदेव की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय से जीवन में सुख-सुविधा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *