IMG 20230224 WA0007

लखनऊ : नगर में लखनऊ पॉटर्स मार्केट- 2023, 25 फरवरी से

भूपेंद्र कुमार अस्थाना, लखनऊ। पॉटर्स मार्केट पॉटरी विधा से जुड़े कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी है। इस तरह की प्रदर्शनी भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित हो रही हैं। कला में अभिरुचि रखने वालों के मध्य बहुत लोकप्रिय है। इसी क्रम में यह लखनऊ पॉटर्स मार्केट का दूसरा संस्करण आयोजन ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र अलीगंज में दिनांक 25 फरवरी 2023 से प्रारंभ हो रही है और यह प्रदर्शनी 27 फरवरी 2023 तक प्रदर्शित रहेगी।

इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकार पॉटरी व सिरामिक माध्यम में बनी बहुत ही खूबसूरत कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्घाटन 25 फरवरी 2023 को शहर के वरिष्ठ कलाकार कला प्रेमियों व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सायं 5 बजे किया जाएगा। नगर के सभी कला प्रेमियों से अपील है कि इस प्रदर्शनी में अवश्य आएं।

यह भी पढ़ें:  बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर रिटर्निंग ऑफिसर ने बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को भेजा नोटिस, रैलियों पर मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *