लोकसभा चुनाव || जलपाईगुड़ी में  BJP ने शुरू किया चुनाव प्रचार

Kolkata Hindi News, जलपाईगुड़ी। भले ही लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी ने जलपाईगुड़ी में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

जलपाईगुड़ी शहर के साथ-साथ राजगंज सदर ब्लॉक और जिले भर के पासवर्ती इलाकों में देखा गया कि विभिन्न स्थानों पर भाजपा द्वारा बैनर लगाए जा रहे है।

इसके माध्यम से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया जा रहा है। जलपाईगुड़ी शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा के पोस्टर और बैनर देखे जा रहे है।

पोस्टर बैनर लगाने के दौरान भाजपा जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष पॉलेन घोष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार कर रहा हूं, जिले भर में झंडे, पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं।

आपका एक वोट एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेगा और देश और अधिक सुरक्षित बनेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *