संदेशखाली जा रही थी लॉकेट चट्टोपाध्याय, गिरफ्तार कर लालबाजार ले गई पुलिस

Kolkata Hindi News, कोलकाता। संदेशखाली मामले में ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस और महिला प्रतिनिधिमंडल की बहस हो गई। पुलिस ने सांसद लॉकेट चटर्जी को हिरासत में ले लिया है।

कोलकाता के लेदर कॉम्प्लेक्स थाना पुलिस ने बीजेपी नेता लॉकेट चट्टोपाध्याय को भोजेरहाट से गिरफ्तार किया। उन्हें सीआरपीसी की धारा 152 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहां से करीब 11:15 बजे लॉकेट को लालबाजार लाया गया। सूत्रों के मुताबिक एहतियातन उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Locket Chattopadhyay was going to Sandeshkhali, police arrested him and took him to Lalbazar.

संदेशखाली में अभी भी कई जगहों पर धारा 144 लागू है। पुलिस ने इस धारा के उल्लंघन को लेकर गिरफ्तार किया गया है, ताकि  कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो। पार्टी की राज्य इकाई की महासचिव लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व वाली भाजपा की टीम को पुलिस ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए रोक दिया।

पॉल ने दावा किया, “हमें निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए पुलिस ने संदेशखाली में प्रवेश करने से मना कर दिया गया है। राज्य सरकार सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रही है।” इसके बाद सांसद लॉकेट चटर्जी की पुलिस की टीम से बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *