
Kolkata Hindi News, हुगली। हुगली लोकसभा केंद्र से भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने शेख शाहजहां को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 55 दिनों से लापता आरोपित कहां था। प्रधानमंत्री मोदी आने वाले हैं। उनके डर से आरोपित को एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है।
शाहजहां ने महिलाओं पर अत्याचार किया है, लोगों की भूमि पर जबरन दखल किया है। उसे फांसी की सजा दी जाए। अगर वे जन प्रतिनिधि नहीं होती तो एक महिला के नाते वे कहती आरोपित को महिलाओं को सौंप दिया जाए। उसे गिरफ्तारी के बाद उसे पार्टी से सस्पेंड किया गया।
इससे पहले तो मुख्यमंत्री उसे बचाने की कोशिश कर रही थी। संदेशखाली की महिलाओं ने अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। सांसद ने हुगली के सिंगुर और बांसबेडिया में लोगों के साथ जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना।
बांसबेडिया में लोगो जूट मिल मे चल रही समस्याओं से अवगत करवाया। जूट मिल फिल्हाल सप्ताह में पांच दिन चल रही है। लोगो ने निवेदन किया की हस्तक्षेप कर छह दिन चलाने की व्यवस्था करें।
लॉकेट ने कहा कि केंद्र सरकार ने जूट बैग को मैंडेटरी कर दी है, समस्या क्यों हुई उत्पन्न हुई, इसकी जानकारी लेंगी। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव महतो, नरेश गंताईत, विष्णु चौधुरी, सुमाना सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।