IMG 20240229 WA0050

मूलांक 6 में जन्म लेने वाले जातकों के लिए जैसा रहेगा 2024

वाराणसी। शुक्र ग्रह मुख्य कर्ताधर्ता बन जाते हैं और शुक्र ऐसा ग्रह है, जो जिस पर मेहरबान हो जाएं, उसे सभी सुख प्रदान करते हैं, इसलिए आपके अंदर बहुत गजब का आकर्षण होता है। आप अपनी मैग्नेटिक पर्सनालिटी की वजह से हर जगह सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साल 2024 की बात करें तो इस साल आपको बहुत ज्यादा कोशिश करनी होगी, तब जाकर आपको सफलता मिलेगी।

यह साल कुछ कठिन होगा लेकिन ऐसा कठिन नहीं होगा कि मेहनत व्यर्थ हो जाए। आप अपने जिद्दी स्वभाव को त्यागने की कोशिश करें और स्थितियों को समझें। उचित मार्ग पर परिस्थितियों के अनुसार आगे बढ़ें। जीविका की बात करें तो नौकरी में आपको वैसा कार्य नहीं मिलेगा, जैसा आप सोच रहे हैं। जो कार्य आपको मिलेगी, वह आपका शत प्रतिशत मांगेगा। अपनी तरफ से कोई कमी बाकी ना रखें, फिर आप देखेंगे कि यही कार्य आपको हर खुशी देगी।

साल के मध्य के बाद आपकी उन्नति होगी। व्यापारी वर्ग को व्यापार में घाटे से बचने के लिए कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए और अपने व्यापार को जैसे चल रहा है, इस तरह से आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहना चाहिए। आर्थिक रूप से आप इस वर्ष अच्छा खर्च करेंगे। अपने आराम को बढ़ाने के लिए नई-नई चीज खरीदेंगे। कुछ नए गैजेट खरीद सकते हैं, मनोरंजन वगैरह पर भी खूब खर्च करेंगे, घूमने फिरने पर खर्च होगा लेकिन आपको यह समझना होगा कि बचत करना भी बहुत जरूरी है, नहीं तो जितना आप खर्चेंगे, उतनी ही जेब खाली होती जाएगी।

यह भी पढ़ें:  10 मार्च : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

अपनी आर्थिक स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। सेहत के लिए आपको संभलना होगा। बहुत समय से आप अपने लिए उदासीन बने हुए हैं, इससे बाहर निकलें। पुरानी बीमारियां गंभीर रूप भी ले सकती हैं, इसलिए आपको संभलना होगा, नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। स्किन एलर्जी, आंखों से जुड़ी समस्याएं और इन्फेक्शन परेशान कर सकते हैं।

साल 2024 का खास उपाय : आपको शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी मां के चरणों में कुमकुम लगाना चाहिए।

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो : 9993874848

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  दार्जिलिंग के चाय बागान श्रमिकों की जिंदगी में बदलाव के लिए काम करेगा गेट्स फाउंडेशन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  31 मार्च 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *