Pic IKSU

मेकअप प्रेमियों के लिए लाईफस्टाईल ने अपने पहले ब्यूटी ब्रांड इक्सु की घोषणा की

  • लाईफस्टाईल में इक्सु की श्रृंखला 99 रु. से शुरू होगी

कोलकाता। भारत के अग्रणी शॉपिंग डेस्टिनेशन, लाईफस्टाईल ने मेकअप प्रेमियों के लिए अपना पहला ब्यूटी ब्रांड, इक्सु लॉन्च किया है। किफायत मूल्य में उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के साथ, इक्सु का उद्देश्य ‘सेल्फ-लव’ के संदेश के साथ महिलाओं तक पहुंचना है। इक्सु जानवरों पर क्रूरता, सल्फेट, और पैराबन से मुक्त है। गतिशील रहने वाली महिलाओं के लिए बनाया गया ब्रांड, इक्सु उन महिलाओं के लिए है, जो सशक्त, आत्मविश्वासी, और दृढ़निश्चित महसूस करती हैं।

मेकअप कला और आत्माभिव्यक्ति का माध्यम है, इस बात में दृढ़ विश्वास के साथ इक्सु ने अनेक ब्यूटी उत्पाद प्रस्तुत किए हैं, जो हर ब्यूटीप्रेमी की जरूरतों को पूरा करेगा। इक्सु इन महिलाओं के जीवन में ब्यूटी के महत्व व प्रेम को समझता है, इसलिए यह उन्हें स्वयं को प्रेम करने की इस प्रक्रिया के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके सभी उत्पाद खासकर आज की महिलाओं के लिए बनाए गए हैं, जो हमेशा ट्रेंड में रहने वाले उत्पाद तलाशती हैं।

यह भी पढ़ें:  ऑडिट कमेटी गठन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष

इक्सु के साथ गुणवत्ता और किफायत एक ही छत के नीचे मिलते हैं। यह ब्रांड फेस उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है, जिसमें फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश और हाईलाइटर्स शामिल हैं। इस श्रृंखला में आँखों के लिए उत्पाद, जैसे आईलाईनर और कोह्ल पेंसिल के साथ लिपस्टिक की शानदार शेड्स और नेल पेंट के कलरफुल पैलेट भी शामिल हैं, जिनका मूल्य 99 रु. से शुरू होता है। इक्सु हर महिला के लिए बेहतरीन उत्पाद प्रस्तुत करता है!

देवराजन अईयर, सीईओ, लाईफस्टाईल इंटरनेशनल ने कहा, ”हम लाईफस्टाईल के पहले मेकअप ब्रांड के लॉन्च के साथ ब्यूटी सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए उत्साहित हैं। इक्सु उन महिलाओं का ब्रांड है, जो अपनी खूबसूरती पर गर्व करती हैं। इक्सु की श्रृंखला उत्पादों को गुणवत्ता और किफायत प्रदान करती है। इक्सु के लॉन्च के साथ लाईफस्टाईल परिधान से लेकर फुटवियर, एक्सेसरीज़, और ब्यूटी तक हर समाधान के लिए वन-स्टॉप विकल्प है।”

  • इक्सु लिपस्टिक – 275 रु.।
  •  इक्सु काजल – 160 रु.।
  • इक्सु कंसीलर – 399 रु.।
  • इक्सु हाईलाईटर – 375 रु.।
  • इक्सु मस्कारा – 349 रु.।
  • इक्सु क्रेयन लिप कलर – 499 रु.।
  • इक्सु फाउंडेशन – 275 रु.।
यह भी पढ़ें:  बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित फूल किसानों को मुआवजा देने की मांग

इक्सु के उत्पाद लाईफस्टाईल स्टोर और लाईफस्टाईल की ई-कॉमर्स वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट लाईफस्टाईल स्टोर्स डॉट कॉम (www.lifestylestores.com) पर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =