सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने दिया जाए : ममता

कोलकाता। वर्तमान BCCI अध्यक्ष को लेकर टीएमसी और भाजपा आमने-सामने है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से अपील की है कि वह सुनिश्चित करें कि पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को आईसीसी का चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। ममता बनर्जी ने कहा, वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं। भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें। खेल भावना से निर्णय लें। उन्होंने कहा, सौरव गांगुली किसी राजनीतिक दल के सदस्य भी नहीं हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें बल्कि क्रिकेट, खेल के लिए फैसला लें। वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में बदल दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) में भेजने की अपील की।  बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरव गांगुली को गलत तरीके से अध्यक्ष पद से अलग किया गया है। सीएम ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं। सौरव एक बहुत लोकप्रिय व्यक्तित्व हैं।

वह भारतीय टीम के कप्तान थे। उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है। वह न केवल बंगाल का गौरव हैं बल्कि भारत का गौरव हैं।  उन्हें इस तरीके से बाहर किया जाना गलत है। बीसीसीआई अध्यक्ष के बाद की योजनाओं पर बात करते हुए एक इवेंट में गांगुली ने कहा था कि वह लंबे समय से प्रशासक रहे हैं और अब कुछ और करना चाहते हैं।

गांगुली ने कहा- मैं एक प्रशासक रहा हूं और मैं कुछ और काम के लिए आगे बढ़ूंगा। आप जीवन में चाहे जो कुछ भी करते हैं, लेकिन जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो वह सबसे अच्छा दिन होता है। मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष रहा हूं और मैं आगे भी बड़ी चीजें करता रहूंगा। आप हमेशा के लिए खिलाड़ी नहीं हो सकते, आप हमेशा के लिए प्रशासक नहीं हो सकते। दोनों काम करके बहुत अच्छा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *