वाममोर्चा उम्मीदवार सायरा हलीम ने गोलपार्क में किया चुनाव प्रचार

कोलकाता, 17 मार्च। वाममोर्चा ने दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से सीपीआईएम नेता सायरा हलीम को उम्मीदवार बनाया है। अपने नाम की घोषणा होने के साथ ही वह जोरदार प्रचार अभियान में जुट गई है। सीपीआईएम नेता सायरा हलीम गोलपार्क दक्षिण कोलकाता में आज चुनाव प्रचार किया और अपने पक्ष में लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया।

वाममोर्चा उम्मीदवार देबराज बर्मन ने जोर-शोर से शुरू किया प्रचार अभियान

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के वाममोर्चा उम्मीदवार देबराज बर्मन भी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे है। रविवार सुबह सात बजे ही जलपाईगुड़ी के दिनबाजार में वह चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच गए थे।

देबराज बर्मन ने बाजार में आम लोगों के साथ-साथ फल और सब्जी बाजार के खरीदारों और विक्रेताओं के साथ जनसंपर्क किया। दिनबाजार क्षेत्र सहित जलपाईगुड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भी बैठक कर रहे है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *