CPIM Congress

कूचबिहार में वाममोर्चा और कांग्रेस उम्मीदवार आमने-सामने

Kolkata Hindi News, कूचबिहार। कूचबिहार में इंडिया गठबंधन में दरार खुलकर सामने आ गया है। कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में वाममोर्चा और कांग्रेस उम्मीदवार आमने सामने हैं।

लेफ्ट की ओर से एक तरफ फॉर्म ब्लॉक के उम्मीदवार के रूप में नीतीश चंद्र रॉय खड़े हुए हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से पिया रॉय चौधरी उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हुई हैं।

Left Front and Congress candidates face to face in Cooch Behar

कूचबिहार लोकसभा सीट पर वाम-कांग्रेस गठबंधन टूट गया। कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद वामदलों ने कांग्रेस का नामांकन वापस लेने का अनुरोध किया।

लेकिन कांग्रेस ने नाम वापसी के आखिरी दिन नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में कूचबिहार लोकसभा सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन से बाहर होकर मुकाबला करने जा रहे हैं।

कूचबिहार में भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए बनाई विशेष रणनीति

2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने के लिए कूचबिहार में एक विशेष संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें:  नई दिल्ली : "कला की भाषा, संवाद की दुनिया"

आज भाजपा की कूचबिहार जिला लोकसभा चुनाव समिति की बैठक में पश्चिम बंगाल राज्य प्रवारी मंगल पांडे, प्रदेश संगठन महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती, महासचिव दीपक बर्मन, जिला अध्यक्ष सुकुमार रॉय समेत अन्य नेता मौजूद थे।

मूल रूप से कहा जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी कैसे आम लोगों के करीब पहुंच सकती है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। विशिष्ट वक्ता के रूप में मंगल पांडे जी ने कहा कि चुनाव भले ही मैदान में लड़ा जाता है, लेकिन इसकी रणनीति अंदरूनी बैठकों से बनती है।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने विशेष छोटी बैठकें, घर-घर जाकर आम लोगों से मुलाकात और महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में बैठाकर प्रचार करने का आदेश दिया है।

इस दिन कूचबिहार जिले के प्रत्येक मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक और जिला स्तर के नेता उपस्थित थे। ये बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बीजेपी हलकों का दावा है कि इस बैठक के जरिए पार्टी आम लोगों से और मजबूती से संवाद कर सकेगी।

यह भी पढ़ें:  आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों ने शुरू किया अवैध निर्माण तोड़ने का काम

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में बारिश के बाद लुढ़का पारा, गर्मी बरकरार
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *